नशे के लिए दो सौ रुपये नहीं देने पर दोस्त का गला रेता

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया : शहर के राजगुरु चौक के एक युवक को उसके ही दोस्त ने नशा करने के लिए दो सौ रुपये नहीं देने पर चाकू से गला रेत कर जख्मी कर दिया है. घटना में घायल छोटू पटेल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. चिकित्सकों ने छोटू की स्थिति को गंभीर बताया है. […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के राजगुरु चौक के एक युवक को उसके ही दोस्त ने नशा करने के लिए दो सौ रुपये नहीं देने पर चाकू से गला रेत कर जख्मी कर दिया है. घटना में घायल छोटू पटेल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. चिकित्सकों ने छोटू की स्थिति को गंभीर बताया है. नगर थाने की पुलिस ने छोटू के बयान पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन

छोटू ने बताया है कि शनिवार की शाम छह बजकर दस मिनट पर वह अपने घर से मीना बाजार के लिए निकला था. राज द्योड़ी चौक के पास पहुंचते ही पास का रहने वाला लड्डू तिवारी उर्फ सुमित कुमार उसे अपने साथ बुलाकर खिरीया घाट पुल के पास हनुमान मंदिर में ले गया. वहां जाकर लड्डू ने छोटू से दो सौ रुपये मांगे.

छोटू ने देने से मना किया तो लड्डू गाली देने लगा. जब छोटू ने विरोध किया तो लड्डू तिवारी व उसका भाई विनित तिवारी दोनों ने मिलकर पकड कर गीरा दिया. फिर हाथ पकड़कर चाकू निकाला और गला रेत कर जख्मी कर दिया. इसके बाद युवक गला में गमझा बांधकर पुलिस के पास पहुंचा. जहां से उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.

जानकारी के अनुसार लड्डू तिवारी उर्फ सुमित कुमार व विनित तिवारी राज द्योडी के रहने वाले हैं. लड्डू को गांजा व अन्य नशे की लत है. जिसके लिए वह पैसों की छीना-झपटी किया करता है. वह हथियार रखने के मामले में पकड़े जाने पर बालगृह में था. कुछ समय पूर्व ही वह बालगृह से बाहर आया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन