उपसभापति को मारने की धमकी देने पर एक गिरफ्तार

बेतिया : नगर परिषद के उपसभापति मोहम्मद कयूम अंसारी को सुपारी लेकर जान से मारने की धमकी देने पर नगर थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक बसवरिया निवासी मोहम्मद मोसाहेब ने शराब के नशे में उपसभापति को 25 लाख रुपये की सुपारी लेकर जान से मारने की बात कह […]
बेतिया : नगर परिषद के उपसभापति मोहम्मद कयूम अंसारी को सुपारी लेकर जान से मारने की धमकी देने पर नगर थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक बसवरिया निवासी मोहम्मद मोसाहेब ने शराब के नशे में उपसभापति को 25 लाख रुपये की सुपारी लेकर जान से मारने की बात कह रहा था.
मामले को लेकर उपसभापति ने नगर थाने में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी. सूचना पर थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने युवक को शनिवार की रात बसवरिया स्थित एक पान दुकान के पास से गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक रात के करीब 10 बजे मेराज पान दुकान के बाद खड़ा होकर यह कह रहा था कि उपसभापति को जान से मारने के लिए उसे 25 लाख रुपये की सुपारी मिली है.
उपसभापति ने बताया कि इसके पूर्व भी युवक उन्हें धमकी दे चुका है. उन्होंने कुछ लोगों द्वारा उनके हत्या की साजिश रचने का संदेह जताया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




