नरकटियागंज नप के इओ ‍Rs 50 हजार घूस लेते धराये

Updated:
विज्ञापन

नरकटियागंज : निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को नरकटियागंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) सुधीर कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी कार्यपालक पदाधिकारी के पुरानी बाजार स्थित किराये के मकान से की गयी. उस समय सुधीर कुमार पूर्व से हुई डील के तहत रुपये ले […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को नरकटियागंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) सुधीर कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी कार्यपालक पदाधिकारी के पुरानी बाजार स्थित किराये के मकान से की गयी. उस समय सुधीर कुमार पूर्व से हुई डील के तहत रुपये ले रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

तभी टीम ने छापेमारी कर उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. मौके से 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिये गये. रुपये दो हजार व 5 सौ रुपये करेंसी थी. पूछताछ व कागजी कार्रवाई के बाद निगरानी की टीम गिरफ्तारकार्यपालक पदाधिकारी को अपने साथ पटना ले गयी है.

निगरानी विभाग के डीएसपी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सुगौली निवासी उमेश प्रसाद ने इसकी शिकायत की थी. उमेश की शिकायत थी कि डोर टू डोर कचरा उठाव के टेंडर आवंटन को लेकर इओ ने रिश्वत मांगी थी. शिकायत के आलोक में छानबीन की गयी और गुरुवार को रुपये लेते रंगेहाथ धर दबोचा गया. निगरानी टीम में शामिल सदस्य ईओ को लेकर पटना के लिए रवाना हो गये. इओ सुधीर कुमार पटना सिटी के रहने वाले हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन