पूर्व मुखिया की पतोहू ने दर्ज करायी शिक्षक पर प्राथमिकी

Updated at : 29 Oct 2019 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुखिया की पतोहू ने दर्ज करायी शिक्षक पर प्राथमिकी

नौतन : भगवानपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रामाकांत यादव की पतोहू ने एक शिक्षक के खिलाफ नौतन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिया हुआ कर्ज वापस मांगने पर दलित उत्पीड़न का केस करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला बताया जा रहा है. इस मामले मे पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर […]

विज्ञापन

नौतन : भगवानपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रामाकांत यादव की पतोहू ने एक शिक्षक के खिलाफ नौतन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिया हुआ कर्ज वापस मांगने पर दलित उत्पीड़न का केस करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला बताया जा रहा है. इस मामले मे पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है.

मामला दो शिक्षक के बीच पैसे को लेन-देन की बतायी गयी है. इस बाबत भगवानपुर पंचायत गांव के निवासी शिक्षक कृष्णा यादव की पत्नी विन्दा कुमारी देवी के आवेदन के आलोक में पुलिस ने केस दर्ज किया है. पीड़ित ने आवेदन देकर बताया कि उसके पति दोनों पैर से विकलांग हैं. उनके पति एक शिक्षक हैं, जहां उनके विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक खड्डा गांव निवासी विजय कुमार राम विगत मार्च 2014 में उनके पति से इकतीस हजार रुपये कर्ज लिया. कर्ज की राशि एक स्टांप पर दो गवाहों के समक्ष दिया गया.

कर्ज की राशि छह माह बाद वापस करने की शर्त हुई. लेकिन इधर पांच वर्ष से भी ऊपर हो गये, परंतु शिक्षक राशि वापस नहीं कर रहे हैं. कर्ज की राशि मांगने पर दलित उत्पीड़न का केस करने की धमकी शिक्षक से मिल रही है. महिला ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है. इधर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया महिला के आवेदन पर कांड अंकित कर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन