बाइक दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

बेतिया : शहर के समीप बेलदारी में बाइक दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी है. मामले को लेकर मृत युवक मुर्तुजा के पिता अरमान ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर सफारी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पिता ने पुलिस को बताया है कि उसका पुत्र मुर्तुजा अपने घर […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के समीप बेलदारी में बाइक दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी है. मामले को लेकर मृत युवक मुर्तुजा के पिता अरमान ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर सफारी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पिता ने पुलिस को बताया है कि उसका पुत्र मुर्तुजा अपने घर से बाजार जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी क्रम में सफारी चालक ने मुर्तुजा के बाइक को ठोकर मार दी. इस दुर्घटना में मुर्तुजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए परिजनों ने स्थानीय जीएमसीएच में भर्ती कराया. लेकिन चिकित्सकों ने स्थिति खराब होते देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. जिसके बाद युवक का इलाज मोतिहारी में चल रहा था. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन