मझौलिया में नवविवाहिता को जिंदा जला कर मार डाला

Updated at : 05 Oct 2019 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
मझौलिया में नवविवाहिता को जिंदा जला कर मार डाला

बेतिया : मझौलिया थाना क्षेत्र के महनागनी में नवविवाहिता सुधा देवी(20) को जिंदा जला कर मार डाला गया है. सुधा की हत्या दहेज की मांग को लेकर की गई है या किसी और वजह से मारा गया है. यह स्पष्ट नहीं हो सका है. मेडिकल कॉलेज में सुधा की मां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिनुवलिया […]

विज्ञापन

बेतिया : मझौलिया थाना क्षेत्र के महनागनी में नवविवाहिता सुधा देवी(20) को जिंदा जला कर मार डाला गया है. सुधा की हत्या दहेज की मांग को लेकर की गई है या किसी और वजह से मारा गया है. यह स्पष्ट नहीं हो सका है. मेडिकल कॉलेज में सुधा की मां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिनुवलिया की चंद्रावती देवी के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सुधा के ससुराल वाले फरार बताये जा रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुट गयी है.

चंद्रावती देवी ने पुलिस को बताया कि सुधा की शादी मझौलिया के महनागनी निवासी फेकू साह के साथ की थी. मंगलवार को उनके बेटी के ससुराल के गांव से फोन आया कि उनकी बेटी को जला कर मार दिया गया है. जब वह अपने बेटी के ससुराल पहुंची तो वह झुलसे अवस्था में छटपटा रही थी. उसे तुरंत इलाज के लिए बेतिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन लगातार स्थिति को बिगड़ता देखकर उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

बुधवार की रात से सुधा का इलाज जीएमसीएच में चला रहा था. वह 95 फीसदी झुलस चुकी थी. इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह सुधा की मौत हो गई. मां ने बेटी के ससुराल वालों पर बेटी को जलाकर मारने की बात की. थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि सुधा की मां का बयान दर्ज कर मझौलिया थाने को भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन