युवक की गला रेत हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2019 12:57 AM
प्रतिनिधि4नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान प्रकाश कुमार (35 वर्ष) के रूप में की गयी है. घटना मंगलवार देर रात की है. हालांकि, प्रकाश की हत्या क्यों और किसने की? यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. परिजनों ने किसी से […]
प्रतिनिधि4नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान प्रकाश कुमार (35 वर्ष) के रूप में की गयी है. घटना मंगलवार देर रात की है. हालांकि, प्रकाश की हत्या क्यों और किसने की? यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. परिजनों ने किसी से दुश्मनी से इन्कार किया है. शिकारपुर थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. शीघ्र ही हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है. प्रकाश खाड़ी देश में काम करता था. चार दिन पहले ही वह घर लौटा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










