बेतिया गैंगरेप प्रकरण : मुख्यमंत्री को सौंपी जायेगी जांच रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

बेतिया : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को पहुंची आयोग की टीम ने बेतिया गैंग रेप कांड की पीड़िता से मुलाकात की और घटनास्थल का मुआयना किया. तीन सदस्यीय टीम ने एसपी जयंतकांत, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ श्रीकांत दूबे और एसडीपीओ पंकज कुमार रावत से भी रेप कांड में की […]

विज्ञापन

बेतिया : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को पहुंची आयोग की टीम ने बेतिया गैंग रेप कांड की पीड़िता से मुलाकात की और घटनास्थल का मुआयना किया. तीन सदस्यीय टीम ने एसपी जयंतकांत, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ श्रीकांत दूबे और एसडीपीओ पंकज कुमार रावत से भी रेप कांड में की गयी अद्यतन कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

अध्यक्ष के अलावा टीम के अन्य सदस्यों में डॉ निक्की हेम्ब्रम और रजिया कामील अंसारी शामिल हैं. आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्र ने बताया कि पीड़िता का बयान लिया गया. अब तक की जानकारी से यह पता चला है कि पीड़िता की आरोपित से पहले से जान-पहचान है.

उसे जबरदस्ती गाड़ी पर नहीं बैठाया गया था, बल्कि उसने चार बार मोबाइल से फोन कर आरोपित को बुलाया था. उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में जबरदस्ती की पुष्टि नहीं हुई है. घटनास्थल से पुलिस द्वारा निकाले गये सीसीटीवी फुटेज का भीअवलोकन किया जायेगा. पुलिस ने टीम को मोबाइल कॉल डिटेल्स भी सौंपा है. अध्यक्ष ने बताया कि जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जायेगी.
बेतिया के इंदिरा चौक के समीप शुक्रवार की रात एक लड़की ने चलती गाड़ी में गैंग रेप का आरोप लगाते हुए चार आरोपितों को नामजद कराया था. राज्य महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस कांड का संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम संभवत: गुरुवार को यहां पहुंचेगी.
राज्य महिला आयोग की टीम ने सबसे पहले जीएमसीएच में पीड़िता से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. बाद में आयोग की टीम ने घटनास्थल का भी मुआयना किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन