ePaper

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की पीड़िता के साथ गैंगरेप मामले में जांच शुरू, डॉक्टरों की टीम ने की मेडिकल जांच

Updated at : 15 Sep 2019 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की पीड़िता के साथ गैंगरेप मामले में जांच शुरू, डॉक्टरों की टीम ने की मेडिकल जांच

बेतिया : बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के नगर थाना में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की एक पीड़िता ने अपने साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है. पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया के नगर थाना अध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने रविवार को बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए शनिवार देर शाम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज […]

विज्ञापन

बेतिया : बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के नगर थाना में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की एक पीड़िता ने अपने साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है. पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया के नगर थाना अध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने रविवार को बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए शनिवार देर शाम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसकी मेडिकल जांच आज डाॅक्टरों की टीम द्वारा की गयी है. उन्होंने बताया कि महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार की रात वह अपने मुहल्ले में ही थी. इसी दौरान कार सवार चार लोगों ने उसे गाड़ी के भीतर खींच लिया. शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने चलती गाड़ी में उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे वापस मोहल्ले के पास छोड़ कर फरार हो गये. उसमें कहा है कि आरोपियों ने नकाब पहना हुआ था, लेकिन विरोध के दौरान पीड़िता उनका नकाब हटाने में कामयाब रही. सभी युवक एक ही परिवार के हैं.

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को पीड़िता ने नगर थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी. जिसके बाद उसे महिला थाने के संरक्षण में अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पायेगी. पिछले साल मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आने पर गत वर्ष 26 जुलाई को राज्य सरकार ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन