विदेशी महिला से दोस्ती पड़ी महंगी
Updated at : 17 Aug 2019 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

खाते में ट्रांसफर करा लिया छह लाख रुपये बेतिया :फेसबुक पर ब्रिटेन की एक महिला का फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर दोस्ती करना बैंक प्रबंधक को महंगा पड़ गया है. साइबर अपराधियों ने महिला क्रिस्टी ब्राइट को झांसा दे 6 लाख 995 हजार रुपये अपने खाते में बैंक मैनेजर से ट्रांसफर करवा लिया है. बैंक प्रबंधक […]
विज्ञापन
खाते में ट्रांसफर करा लिया छह लाख रुपये
बेतिया :फेसबुक पर ब्रिटेन की एक महिला का फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर दोस्ती करना बैंक प्रबंधक को महंगा पड़ गया है. साइबर अपराधियों ने महिला क्रिस्टी ब्राइट को झांसा दे 6 लाख 995 हजार रुपये अपने खाते में बैंक मैनेजर से ट्रांसफर करवा लिया है.
बैंक प्रबंधक नगर के नगर के संत तेरेसा रोड दरगाह मोहल्ला निवासी दीपक जॉर्ज है. पुलिस ने बताया कि दीपक जॉर्ज की शिकायत पर धोखाधड़ी की एक प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन आंरभ की गयी है. जानकारी के अनुसार करीब एक माह पूर्व क्रिस्टी बाईट नाम की महिला ने बैंककर्मी दीपक जार्ज से फेसबुक तथा वाट्सएप के माध्यम से मित्रता की. उसने अपना पता लंदन का बताया था. चैटिंग के दौरान क्रिस्टी ब्राइट ने बताया कि उसकी भारत आने की योजना है. दो जुलाई को नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर वह उतरेगी. ठीक उसी दिन दीपक जार्ज के मोबाइल पर एक भारतीय नंबर से फोन आया.
उधर से बात करनेवाले ने अपने को क्रिस्टी बाईट बताया. उसने तत्काल एक पुरुष को फोन थमाते हुए कहा कि भारत के एक उच्च अधिकारी हैं. उनसे आप बात कीजिए. इसके बाद फोन से एक व्यक्ति ने बात की और बैंक कर्मी को बताया कि क्रिस्टी ब्राइट जो ड्राफ्ट अपने साथ लायी है उसकी रकम करोड़ों की है. ड्राफ्ट की राशि समाशोधन करने के लिए पैसों की जरूरत है. जिसे नेफ्ट करना होगा. इस दौरान बैंक प्रबंधक विश्वास में आ गये और तीन बार में अलग-अलग खातों में 6 लाख 95 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिया. बाद में वह मोबाइल बंद हो गया. पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन आंरभ की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




