आन-बान व शान से लहरायेगा प्यारा तिरंगा
Updated at : 15 Aug 2019 2:47 AM (IST)
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह आज, डीएम करेंगे ध्वजारोहण, कई सरकारी कर्मी होंगे पुरस्कृत बेतिया :72वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर नगर के महाराजा स्टेडियम को पूरी तरह से सजाया गया है. ऐतिहासिक बड़ा रमना के मैदान में अवस्थित इस स्थल की पूरी साफ-सफाई की गई है और चारों ओर से बैरिकेटिंग की गई है. इस बार […]
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह आज, डीएम करेंगे ध्वजारोहण, कई सरकारी कर्मी होंगे पुरस्कृत
बेतिया :72वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर नगर के महाराजा स्टेडियम को पूरी तरह से सजाया गया है. ऐतिहासिक बड़ा रमना के मैदान में अवस्थित इस स्थल की पूरी साफ-सफाई की गई है और चारों ओर से बैरिकेटिंग की गई है. इस बार के स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ध्वजारोहण करेंगे. ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम में चंपारण के सपूतों के योगदान की चर्चा करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की उपलब्धियों की चर्चा करेंगे. मौके पर बेहतर कार्य करने वाले कई सरकारी कर्मी भी पुरस्कृत किये जायेंगे.
अतिथियों की बैठने की विशेष व्यवस्था : इस बार के आयोजन में अतिथियों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. सलामी मंच के दोनों ओर अलग-अलग पंडाल लगाकर इसकी व्यवस्था की गई है. इसमें एक ओर मीडियाकर्मी के भी बैठने की व्यवस्था की गई है.
आगंतुकों के लिए की गयी स्वच्छ जल की व्यवस्था : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है. इस अवसर पर पूरे शहर की साफ-सफाई एवं स्वच्छ रखने की व्यवस्था की जिम्मेवारी नगर परिषद को दी गई है. वहीं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था का दायित्व पीएचईडी को दी गई है. दोनों पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आपस में समन्वय स्थापित कर ससमय स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाये.
झंडा व मिठाई से बाजार हुआ गुलजार : स्वतंत्रता दिवस आज 15 अगस्त को मनाया जाएगा. एक दिन पूर्व बुधवार को ही राष्ट्रीय तिरंगा प्राप्त करने व मिठाई खरीदने का सिलसिला खूब तेज रहा. इसको लेकर बाजार दिन भर गुलजार रहा. चौक-चौराहों पर लुभावने एवं छोटे-बड़े तिरंगे सभी लोगों को खूब आकर्षित किया. एक ओर जहां बच्चे छोटे-छोटे तिरंगे लेने में रूचि ली. वहीं बड़े-बुजुर्ग बड़े एवं कपड़ों के तिरंगे लेने में रूचि दिखाई. इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस से जुड़े बैच स्टिकर खरीदने और अपने वाहनों एवं बाइक पर लगाने का जबर्दस्त क्रेज रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




