उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा

Updated:
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति में अनियमितता को लेकर किया प्रदर्शन मझौलिया पंचायत में बीते एक सप्ताह से ठप है बिजली आपूर्ति मझौलिया : बिजली आपूर्ति में अनियमितता को लेकर शुक्रवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उपभोक्ताओं ने नारेबाजी की. कहा कि बीते एक सप्ताह से पंचायत में बिजली कटौती जा […]

विज्ञापन

बिजली आपूर्ति में अनियमितता को लेकर किया प्रदर्शन

आपके शहर में

विज्ञापन
मझौलिया पंचायत में बीते एक सप्ताह से ठप है बिजली आपूर्ति
मझौलिया : बिजली आपूर्ति में अनियमितता को लेकर शुक्रवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उपभोक्ताओं ने नारेबाजी की. कहा कि बीते एक सप्ताह से पंचायत में बिजली कटौती जा रही है. हल्की सी बारिश एवं हवा में भी विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी जा रही है.
पिछले सप्ताह की बरसात में भी बिजली आपूर्ति बिल्कुल ठप रही थी. इससे उपभोक्ताओं को खासा परेशानी उठानी पड़ रही है. बिजली आपूर्ति में अनियमितता को लेकर मझौलिया पंचायत के मुखिया अनिल कुमार बैठा, वार्ड सदस्य शंभू भारती, रिटायर्ड शिक्षक भिखारी पांडेय, भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में बिजली उपभोक्ताओं ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रकट किया तथा बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन