विद्यालय से अतिक्रमण हटाने का निर्देश, सीअो ने मांगी रिपोर्ट

गौनाहा : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बजड़ा के प्रांगण में हो रहे अतिक्रमण व जलजमाव का निरीक्षण शुक्रवार को अंचलाधिकारी राजीव रंजन श्रीवास्तव ने किया. मौके पर सहोदरा थानाध्यक्ष धनञ्जय कुमार सिंह, सीआई उपेंद्र राय समेत पुलिस बल मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान सीओ ने अतिक्रमणकारियों को डांट पिलाते हुए अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी […]
गौनाहा : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बजड़ा के प्रांगण में हो रहे अतिक्रमण व जलजमाव का निरीक्षण शुक्रवार को अंचलाधिकारी राजीव रंजन श्रीवास्तव ने किया. मौके पर सहोदरा थानाध्यक्ष धनञ्जय कुमार सिंह, सीआई उपेंद्र राय समेत पुलिस बल मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान सीओ ने अतिक्रमणकारियों को डांट पिलाते हुए अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया है. साथ ही हल्का कर्मचारी से जमीन का विवरण मांगा है.
ज्ञात हो कि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बजड़ा के परिसर में आसपास के ग्रामीणों के द्वारा पशुओं को बांधकर अतिक्रमण किया जारी है. पशुओं को बांधने से विद्यालय परिसर में गड्ढे हो गए हैं. इससे पूरे परिसर में जल जमाव हो गया है. इस कारण छात्रों को विद्यालय आने व जाने में काफी कठिनाई हो रही है.
इसी अतिक्रमण को लेकर विद्यालय के प्रधान शिक्षक संजीव कुमार यादव ने पूर्व में सीओ को अतिक्रमण मुक्त कराने का आवेदन दिया था. इस आवेदन के आलोक में अंचलाधिकारी ने विद्यालय के अतिक्रमण की जांच की. सीओ ने बताया कि हल्का कर्मचारी से जमीन संबंधी रिपोर्ट मांगी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




