चंद्रावत नदी में डूबने से बालक की मौत

बेतिया : संतघाट स्थित चंद्रावत नदी में नहाने के दौरान 14 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गयी. दूसरे दिन मंगलवार को शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. बालक की पहचान नगर के कालीबाग निवासी सफल्लाह खान के पुत्र साहेब खान के रूप […]
बेतिया : संतघाट स्थित चंद्रावत नदी में नहाने के दौरान 14 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गयी. दूसरे दिन मंगलवार को शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. बालक की पहचान नगर के कालीबाग निवासी सफल्लाह खान के पुत्र साहेब खान के रूप में हुई है.
सफल्लाह खान ने नगर थाने को दिये बयान में कहा है कि उसका पुत्र साहेब मोहल्ले के लड़कों के साथ चंद्रवत नदी में सोमवार की शाम नहाने गया था. इसी दौरान पानी में डूब गया. सोमवार को बालक को प्रशासन के सहयोग से गोताखोर ने भी खोजबीन की. लेकिन शव नहीं मिल पाया. मंगलवार की सुबह वाला संतघाट स्थित शिव मंदिर के नदी के किनारे के पास उसका शव पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










