VIDEO : स्कार्पियो व कार की जोरदर टक्कर, डॉक्टर समेत दो की मौत, 5 की हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

बेतिया : बिहार में बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग के पिपरा चौक स्थित आरएल इंटरनेशनल स्कूल के समीप स्कॉर्पियो व कार की आमने सामने टक्कर में कार पर सवार एक डॉक्टर समेत दो की मौत हो गयी. जबकि, बैरिया प्रखंड प्रमुख के पुत्र समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर पुलिस ने पहुंच […]

विज्ञापन

बेतिया : बिहार में बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग के पिपरा चौक स्थित आरएल इंटरनेशनल स्कूल के समीप स्कॉर्पियो व कार की आमने सामने टक्कर में कार पर सवार एक डॉक्टर समेत दो की मौत हो गयी. जबकि, बैरिया प्रखंड प्रमुख के पुत्र समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सभी को गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिकारपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया ब्लॉक रोड स्थित स्माइल डेंटल केयर के दंत चिकित्सक डॉ. तबरेज अपने मित्रों के साथ कार पर सवार होकर सुबह पटना जा रहे थे. तभी पिपरा चौक स्थित आरएल इंटरनेशनल स्कूल के समीप मोतिहारी की ओर से आ रही स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर हो गयी. इससे कार पर सवार डॉ. तबरेज, नरकटियागंज के राकेश कुमार शर्मा, नन्हें चौधरी, संतोष कुमार, वसीम अख्तर सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं स्कॉर्पियो पर सवार बैरिया के अजीत बाबा व आदर्श मोहन भी गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन