लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी नदियों में उफान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया/मैनाटांड़/बैरिया : जिले में 24 घंटे से जारी लगातार वर्षा से पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. खासकर कई इलाके के नदियों में उफान की स्थिति बनने लगी है. इससे तटवर्ती ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है. उनका कहना है कि यदि बारिश नहीं रूकी तो बाढ़ आना तय है. मैनाटांड़ प्रतिनिधि […]
विज्ञापन
बेतिया/मैनाटांड़/बैरिया : जिले में 24 घंटे से जारी लगातार वर्षा से पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. खासकर कई इलाके के नदियों में उफान की स्थिति बनने लगी है. इससे तटवर्ती ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है. उनका कहना है कि यदि बारिश नहीं रूकी तो बाढ़ आना तय है.
आपके शहर में
विज्ञापन
मैनाटांड़ प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी नदियों ���ा जलस्तर बढ़ गया है. प्रखंड क्षेत्र के ओरिया, बिरहा, कौडेना, गंगासागर, नवखनिया, दोहरम, रागी समेत अन्य पहाड़ी नदियों में पानी बढ़ जाने से उफान पर हैं. सभी बरसाती नदियों में उफान आने से बाढ़ के हालात बन गए हैं. क्षेत्र के भंगहा-इनरवा मार्ग का यातायात ठप है. बारिश के कारण सड़क में कीचड़ हो जाने के कारण यह मार्ग बंद हो जाता है. जबकि बारिश के कारण अधिकतर छात्र विद्यालय नहीं पहुंच पाए.
बैरिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के घोड़हिया, कोइरी पट्टी तथा श्रीनगर, लौकरिया आदि चंपारण तटबंध का बारिश के मद्देनजर रखते हुए बैरिया बीडीओ वरुण कुमार केतन ने जायजा लिया. उन्होंने बताया कि बारिश लगातार 3 दिन तक होने की संभावना है. जिससे तटबंध पर रेनकट होने से तटबंध क्षतिग्रस्त हो रहा है.
इसको लेकर गंडक परियोजना द्वारा भी मिट्टी भराई कार्यक्रम कराया जा रहा है. बारिश के लगातार होने से गंडक में जलस्तर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. इसको लेकर सभी को अलर्ट कर दिया गया है तथा तटबंध क्षतिग्रस्त जहां जहां हुआ है. उसको रिपेयरिंग भी कराया जाएगा. गंडक के जलस्तर के बढ़ते हुए नजर में रखते हुए तट बांध के समीपवर्ती क्षेत्रों में ग्रामीणों को सूचना दे दी गई है कि छोटे-छोटे बच्चों को तटबंध के उस पार जाने नहीं दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन