शराब तस्कर समेत तीन आरोपित गिरफ्तार, जेल

श्रीनगर : स्थानीय पुलिस ने शराब तस्कर समेत विभिन्न मामलों के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गये अभियुक्तों में सिंगही गांव निवासी अजय यादव, सिंगही मसान ढाब निवासी विनोद प्रसाद उर्फ विनोद कुशवाहा, अशोक प्रसाद उर्फ अशोक कुशवाहा शामिल हैं. अजय यादव शराब कारोबारी बताया गया है. विगत […]
श्रीनगर : स्थानीय पुलिस ने शराब तस्कर समेत विभिन्न मामलों के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गये अभियुक्तों में सिंगही गांव निवासी अजय यादव, सिंगही मसान ढाब निवासी विनोद प्रसाद उर्फ विनोद कुशवाहा, अशोक प्रसाद उर्फ अशोक कुशवाहा शामिल हैं.
अजय यादव शराब कारोबारी बताया गया है. विगत एक वर्ष पूर्व पुलिस छापेमारी के दौरान वह फरार हो गया था. तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी. शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस ने छापेमारी कर उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया. जबकि विनोद और अशोक प्रसाद मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं. थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि फरार सभी अभियुक्तों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




