चमकी बुखार का एक और मरीज मिला, गंभीर

बेतिया : सिरिसिया थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी राजेश पटेल के 5 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार अधिक बुखार होने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है. यहां डॉक्टरों द्वारा बच्चों को इलाज किया जा रहा है. बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है. परिजनों ने बताया कि राकेश कुमार की […]
बेतिया : सिरिसिया थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी राजेश पटेल के 5 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार अधिक बुखार होने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है. यहां डॉक्टरों द्वारा बच्चों को इलाज किया जा रहा है. बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है. परिजनों ने बताया कि राकेश कुमार की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गया और बुखार लगने लगा.
पहले तो स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया गया लेकिन हालत बिगड़ने लगा तो बेहतर इलाज के लिए मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां बालक अचानक बेहोश हो गया और हाथ-पैर भी चलाने लगा. डॉक्टरों का कहना है कि रक्त जांच होने के बाद ही बालक का बीमारी की जानकारी होगी. तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया है. लक्षण चमकी बुखार के लग रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




