बेतिया में मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा

बेतिया : गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज सह एमजेके सदर हॉस्पिटल में मंगलवार को घायल बस चालक की मौत पर हंगामे के बाद जूनियर डॉक्टरों (इंटर्न) ने हॉस्पिटल की इमरजेंसी सेवा ठप कर दी. इससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद प्रसाद, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. श्रीकांत दूबे मौके पर […]
बेतिया : गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज सह एमजेके सदर हॉस्पिटल में मंगलवार को घायल बस चालक की मौत पर हंगामे के बाद जूनियर डॉक्टरों (इंटर्न) ने हॉस्पिटल की इमरजेंसी सेवा ठप कर दी. इससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई.
आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद प्रसाद, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. श्रीकांत दूबे मौके पर पहुंचकर जूनियर चिकित्सकों को मनाने की कोशिश की, लेकिन सभी डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गये. सूचना मिलते ही एसडीएम विद्यानाथ पासवान हॉस्पिटल पहुंचे और समझा-बुझाकर इमरजेंसीसेवा शुरू कराई. इस दौरान सुबह के 11.30 बजे से दोपहर के 1.30 बजे यानी तीन घंटे इमरजेंसी सेवा ठप रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










