किसानों को बिजली कनेक्शन देने को आज कैंप
Updated at : 12 Jun 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

75 पैसे यूनिट के दर पर मिलेगा खेती के लिए बिजली कनेक्शन बेतिया : जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में बुधवार को बिजली कनेक्शन देने का कैंप लगेगा. इस कैंप में किसानों को खेती करने के लिए एग्रीकल्चर कनेक्शन दिए जाएंगे. किसानों को कनेक्शन के लिए फार्म भर कर कागजात के साथ जमा काराना होगा. […]
विज्ञापन
75 पैसे यूनिट के दर पर मिलेगा खेती के लिए बिजली कनेक्शन
बेतिया : जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में बुधवार को बिजली कनेक्शन देने का कैंप लगेगा. इस कैंप में किसानों को खेती करने के लिए एग्रीकल्चर कनेक्शन दिए जाएंगे. किसानों को कनेक्शन के लिए फार्म भर कर कागजात के साथ जमा काराना होगा. इसके लिए उन्हें बिजली विभाग के कार्यालय जाने की जरुरत भी नहीं है. किसान कैंप में हीं फॉर्म भरकर जमा करा सकते हैं.
इसके बाद बिजली विभाग उनके खेत तक पोल लगाकर कनेक्शन उपलब्ध कराएगी. इसके लिए किसानों को कोई खर्च नहीं देना होगा. यह बिजली किसान अपना मोटर आदि चलाने व अन्य कृषी मशीनों के लिए भी प्रयोग कर सकेंगे. इसके लिए विभाग ने अलग फीडर बनाया है. जिसके जरिए 24 घंटे किसानों को बिजली निलेगी. वह भी 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से मिलेगा. इससे किसानों को डिजल और पंपिंग सेट के महेंगे खर्च से बचाया जाएगा. विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि वह कृषि से जुड़े काम बिजली की मदद से करें.
इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीओ धीरज कुमार ने बताया कि कृषि कनेक्शनन बिना कैंप के भी उपलब्ध है. किसान विभाग आकर फॉर्म जमा कराकर यह कनेक्शन ले सकते हैं. इस कैंप के जरिय बिना कार्यालयों तक गए किसानों को कनेक्सन मिलने की बात उन्होने कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




