चोरी के आरोप में मिस्री को बंधक बनाकर पीटा
बेतिया : चाभी रिपेयरिंग के दौरान आलमारी से आभूषण चोरी करने का आरोप लगाकर एक मिस्री को बंधक बनाकर पीटने का मामला आया है. घटना शहर के गैसलाल चौक का है. मामले में बसवरिया निवासी बब्लू मिस्त्री ने गैसलाल चौक के पिंटू उर्फ सुमित कुमार, दीपक कुमार, रवि कुमार, संतोष कुमार के खिलाफ नगर थाना […]
बेतिया : चाभी रिपेयरिंग के दौरान आलमारी से आभूषण चोरी करने का आरोप लगाकर एक मिस्री को बंधक बनाकर पीटने का मामला आया है. घटना शहर के गैसलाल चौक का है. मामले में बसवरिया निवासी बब्लू मिस्त्री ने गैसलाल चौक के पिंटू उर्फ सुमित कुमार, दीपक कुमार, रवि कुमार, संतोष कुमार के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं. बब्लू ने उन पर कमरे में बंद कर पिटाई करने का आरोप लगाया है.
आपके शहर में
नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस को दिए बयान में बब्लू मिस्त्री ने बताया है कि उसका मीना बाजार में ताला चाबी रिपेयरिंग की दुकान है. 25 मई को पिंटू उसकी दुकान में आया और अपने गोदरेज का लॉक खुलवाने के लिए बुलाकर अपने घर ले गया. उसने गोदरेज का लॉक खोल दिया. जिस मद में उसने 100 रुपये मजदूरी दिया. इसके बाद 3 जून को पिंटू दुबारा उसके दुकान पर आया और जबरन उठाकर उसे अपने घर ले गया.
मिस्त्री ने बताया है कि घर ले जाने के बाद पिंटू कहने लगा कि तुमने गोदरेज खोलने के बाद उसमें से आभूषण चोरी कर लिया है. इनकार करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया. सभी आरोपियों ने मिलकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया और कागज पर निशान बनवा लिया. किसी तरह वह अपने घर पहुंचा तो परिजनों ने इलाज के लिए उसे एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए