सड़कों पर कार्यकर्ता, पार्टी कार्यालयों में सन्नाटा

बेतिया : लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के पहले गुरुवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पार्टी कार्यालयों पर सन्नाटा पसरा रहा. कहीं कोई चहल पहल नहीं दिखी. ना ही नेताओं की भीड़ ही थी. सभी कार्यालयों पर कार्यरत कर्मियों ने मतगणना केंद्र पर कार्यकर्ताओं के होने की बात कही. यहीं हाल एनडीए […]
बेतिया : लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के पहले गुरुवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पार्टी कार्यालयों पर सन्नाटा पसरा रहा. कहीं कोई चहल पहल नहीं दिखी. ना ही नेताओं की भीड़ ही थी. सभी कार्यालयों पर कार्यरत कर्मियों ने मतगणना केंद्र पर कार्यकर्ताओं के होने की बात कही. यहीं हाल एनडीए के चुनाव कार्यालय और पार्टी दफ्तर का भी रहा. वहीं कांग्रेस, राजद, सीपीआई कार्यालय शाम तक खाली रहे. एनडीए के चुनाव कार्यालय में कार्यरत कर्मियों ने बताया कि जीत के बाद कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है.
इसके लिए हरिवाटिका चौक स्थित एक विवाह भवन में तैयारी होने की बात कार्यकर्ताओं ने बताई. विवाह भवन में ही रात्रि में सभी कार्यकर्ताओं के रुकने की व्यवस्था थी. वहीं विवाह भवन में कुर्सियों, सोफे व फूल माला का इंतजाम रहा. सब कुछ उपलब्ध कर कार्यकर्ता पूरे भवन को सजाने की तैयारियों में लगे थे. वही जीत के बाज के लिए मालाएं तेजी से तैयार की जा रही थी. ताकि नतीजे आते ही भव्य आयोजन किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




