पति-पत्नी ने एक दूसरे पर दर्ज कराया केस

Updated:
विज्ञापन

मैनाटांड़ : स्थानीय थाना क्षेत्र के लिपनी गांव में विवाहिता की विदाई को लेकर ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों के बीच आपसी मारपीट को लेकर पति-पत्नी ने एक दूसरे के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराया है. मैनाटांड़ थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मधुबन राय ने बताया कि परमानंद कुमार के आवेदन पर बागड़ सहनी, संजना […]

विज्ञापन

मैनाटांड़ : स्थानीय थाना क्षेत्र के लिपनी गांव में विवाहिता की विदाई को लेकर ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों के बीच आपसी मारपीट को लेकर पति-पत्नी ने एक दूसरे के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मैनाटांड़ थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मधुबन राय ने बताया कि परमानंद कुमार के आवेदन पर बागड़ सहनी, संजना देवी, सीताराम सहनी, विनोद चौधरी, केशवलाल चौधरी, प्रमोद चौधरी सभी साकिन जमुनिया थाना लौरिया, मुन्ना चौधरी एवं छोटे लाल चौधरी साकिन निमुईया टोला थाना बैरिया को आरोपित किया गया है. वही संजना देवी पति परमानंद चौधरी की आवेदन पर कौशल्या देवी, परमानंद चौधरी, गरीब चौधरी ,राजन चौधरी, हेमराज चौधरी, रिंकी देवी एवं मनोरमा देवी सभी साकिन लिपनी को नामजद किया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि पति-पत्नी ने एक दूसरे के ऊपर विदाई कराने को लेकर मारपीट करने एवं वाहन को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है. केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन