पूरे दिन गुल रही बिजली गर्मी ने छुड़ाये पसीने

Updated:
विज्ञापन

बेतिया : शहर के लाल बाजार समेत अधिकतर हिस्सों में शनिवार की दोपहर से ही बिजली गुल रही. वही तेज धूप और उमड़ते-घूमड़ते बादलों से उत्पन्न हुई उमस ने लोगों को काफी परेशान किया. शहरवासी पसीने से लथपथ होकर हाथ पंखा चलने को मजबूर रहे. वहीं चिलचिलाती धूप के कारण ज्यादातर सड़कें सुनसान रहीं. खासकर […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के लाल बाजार समेत अधिकतर हिस्सों में शनिवार की दोपहर से ही बिजली गुल रही. वही तेज धूप और उमड़ते-घूमड़ते बादलों से उत्पन्न हुई उमस ने लोगों को काफी परेशान किया. शहरवासी पसीने से लथपथ होकर हाथ पंखा चलने को मजबूर रहे. वहीं चिलचिलाती धूप के कारण ज्यादातर सड़कें सुनसान रहीं. खासकर लाल बाजार फीडर समेत अन्य इलाकों में बिजली बाधित रही. जबकि बिजली विभाग की ओर से शाम तक इस समस्या से कोई निजात नहीं दिलाई जा सकी. इससे काम काज पर खासा असर दिखा.

आपके शहर में

विज्ञापन
आम शहरियों का कहना था कि रोज-रोज बदल रहे मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. वहीं फोनी चक्रवात से तटीय क्षेत्रों में हुई तबाही को लेकर भी लोगों में डर कायम है. इस बीच शुक्रवार को हुई बारिश ने शहर को के रास्तों को कीचड़ से भर दिया था. वहीं शनिवार की धूप में लोगों के पसीने छुड़ा दिए. दोपहर तक आसमान में घुमड़ते बादलों ने धूप-छांव का खेल दिखाया तो दोपहर के बाद की तेज धूप ने पसीने से लथपथ किया. पसीने से लथपथ लोग छांव तलाशते रहे. शहर की ज्यादातर सड़कें सुनसान रहीं.
बिजली की खराब व्यवस्था से भी घरों से लेकर कार्यालय तक लोग परेशान रहे. शहरी एक के जेई प्रदीप कुमार ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि राज इंटर कॉलेज के पास लगे बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं. इनके टूटने के कारण ही शनिवार को बिजली लाल बाजार फीडर में बाधित रही. उन्होंने कहा कि इन तारों को बदली जा रही है. लेकिन अभी मरम्मत करके बिजली सेवा जल्द ही बहाल कर दी जाएगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन