अज्ञात वाहन की ठोकर से बच्ची घायल

Updated at : 30 Apr 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की ठोकर से बच्ची घायल

बेतिया : चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में आई हुई बारात को देखने गयी एक छह वर्षीय बच्ची अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. जब इसकी सूचना परिजनों को मिली तो आनन-फानन में परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने […]

विज्ञापन

बेतिया : चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में आई हुई बारात को देखने गयी एक छह वर्षीय बच्ची अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. जब इसकी सूचना परिजनों को मिली तो आनन-फानन में परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने बच्चे की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाज के लिए डीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में शनिवार को आई बारात देखने गई जागीर अंसारी की 6 वर्षीय पुत्री अंजुम खातून को बारात में आई एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. जब इसकी सूचना परिजनों को मिली तो इलाज के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया. स्थानीय चिकित्सकों ने बच्ची की स्थिति को चिंताजनक बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन