संस्कृत महाविद्यालय का भवन गिरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2019 1:35 AM

विज्ञापन

आंधी पानी से भारी तबाही, कई जगहों पर आंधी पानी से पेड़ भी उखड़े नरकटियागंज : सोमवार की देर शाम क्षेत्र में आये भीषण आंधी पानी में काफी नुकसान हुआ है. आंधी पानी की चपेट में आने से जहां जानकी संस्कृत उपशास्त्री महाविद्यालय का भवन गिर गया. वहीं प्रखंड क्षेत्र के धोबहा गांव में कई […]

विज्ञापन

आंधी पानी से भारी तबाही, कई जगहों पर आंधी पानी से पेड़ भी उखड़े

नरकटियागंज : सोमवार की देर शाम क्षेत्र में आये भीषण आंधी पानी में काफी नुकसान हुआ है. आंधी पानी की चपेट में आने से जहां जानकी संस्कृत उपशास्त्री महाविद्यालय का भवन गिर गया. वहीं प्रखंड क्षेत्र के धोबहा गांव में कई जगहों पर बड़े बड़े पेड़ उखड़ कर जमीन पर गिर गए. मुसलाधार बारिश से गन्ना किसानों को फायदा पहुंचा है.
वहीं रबी फसलों का भारी नुकसान उठाना पड़ा है. केसरिया के मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार, रखही के अरूण यादव, हरदी टेढ़ा की मुखिया अम्बेया आरा आदि ने बताया कि आंधी के साथ हुई मुसलाधार बारिश से रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है. खलिहान में रखे गए फसल भी बर्बाद हुए है. जगह जगह भारी नुकसान हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन