बच्चों की उपस्थिति का लिया जायजा

बेतिया : एमजे के अस्पताल में संचालित नवजाता शिशुओं के लिए संचालित एसएनसीयू का औचक निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने किया. निरीक्षण के दौरान उपस्थित एमजेके अस्पताल के स्वास्थ्य मैनेजर ने भवन में हो रहे रिसाव को लेकर सिविल सर्जन को जानकारी दी. जबकि उपस्थित चिकित्सकों ने स्टाफ की कमी से अवगत […]
बेतिया : एमजे के अस्पताल में संचालित नवजाता शिशुओं के लिए संचालित एसएनसीयू का औचक निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने किया. निरीक्षण के दौरान उपस्थित एमजेके अस्पताल के स्वास्थ्य मैनेजर ने भवन में हो रहे रिसाव को लेकर सिविल सर्जन को जानकारी दी. जबकि उपस्थित चिकित्सकों ने स्टाफ की कमी से अवगत कराया. सिविल सर्जन ने बताया कि एसएनसीयू के भवन और स्टाफ एवं उपस्कर की जिम्मेदारी सिविल सर्जन कार्यालय को है. इसके तहत इसकी देखरेख किया जा रहा है.
इस भवन में अगर किसी प्रकार की कमी को सिविल सर्जन कार्यालय अतिशीघ्र पूरा करेगा, ताकि नवजात शिशुओं को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. एमजेके अस्पताल के स्वास्थ्य मैनेजर मोहम्मद शाहनवाज ने बताया कि बरसात के आगमन पर भवन के छतों से पानी का रिसाव होता है. इसके चलते उस क्षेत्र में बच्चों का रखरखाव बंद कर देना पड़ता है.
ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना हो सके. वहीं ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि एसएनसीयू में मात्र तीन चिकित्सक कार्यरत हैं. जो एमजेके अस्पताल के आपातकझ में ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, अभी उन्हीं से यहां का कार्य लिया जाता है.
ए ग्रेड नर्स के बदले यहां ममता कार्यकर्ता को तैनात किया गया है. इससे काम करने में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जायजा लेने के उपरांत सिविल सर्जन ने कहा कि बहुत जल्द स्टाफ की कमी को दूर करने के साथ-साथ भवन में हो रहे रिसाव एवं संसाधनों में सुधार का किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




