शराब के नशे में महिलाओं से की बदसलूकी, विरोध करने पर पीटा
बेतिया : नगर के अलग-अलग मोहल्ले में शराब के नशे में दो महिलाओं से बदसलूकी करने का मामला प्रकाश में आया है. इसका विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की पिटाई कर जख्मी कर दिया है. मामले में दोनों महिलाओं ने नगर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है. नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया […]
बेतिया : नगर के अलग-अलग मोहल्ले में शराब के नशे में दो महिलाओं से बदसलूकी करने का मामला प्रकाश में आया है. इसका विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की पिटाई कर जख्मी कर दिया है. मामले में दोनों महिलाओं ने नगर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है.
आपके शहर में
नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि उज्जैन सागर पोखरा के एक महिला के बयान पर उसी के मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले इरशाद मियां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. महिला ने पुलिस से बताया है कि अपने घर के दरवाजा पर बैठी थी. इसी दौरान आरोपी इरशाद शराब के नशे में आया और गलत नीयत से उसे पकड़ लिया. हल्ला होने पर आसपास के लोग आकर उसे बचाए.
जबकि दरगाह मोहल्ले की एक महिला ने अपने पड़ोसी अनिल पटेल पर शराब के नशे में घर में घुसकर गाली-गलौज, बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाई है. महिला के बयान पर अनिल पटेल, नकछेद पटेल, भूटन पटेल आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए