अगलगी में 21 घर जले
सिकटा : बलथर थाना क्षेत्र के गोचरी पंचायत के टूनिया टोला पतुकुहिया गांव में अगलगी की एक घटना में 17 घर जलकर राख हो गये. अगलगी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है. आग को बुझाने के लिए 3 दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ी. यह जानकारी […]
सिकटा : बलथर थाना क्षेत्र के गोचरी पंचायत के टूनिया टोला पतुकुहिया गांव में अगलगी की एक घटना में 17 घर जलकर राख हो गये. अगलगी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है. आग को बुझाने के लिए 3 दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ी. यह जानकारी देते हुए सीओ श्री गुप्ता ने बताया कि आग पहले राजेश्वर राउत उर्फ साधु राउत के घर में लगी. देखते देखते इसने अन्य घरों को अपने लपेटे में ले लिया.
आपके शहर में
हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. आग से राजेंद्र राउत, ब्रिज किशोर राउत, विनोद राउत, नंदू राउत, धनी लाल राउत समेत 17 व्यक्तियों के घर जले हैं. इस घटना में घर में रखे, कपड़ा, अनाज, जेवर आदि जलकर खाक हो गए हैं. घटनास्थल पर कैंप किये सीओ ने बताया कि अग्नि पीड़ितों को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए