ePaper

भाजपा नेता पर पथराव गंभीर चोट लगने से मौत

Updated at : 09 Mar 2019 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेता पर पथराव गंभीर चोट लगने से मौत

बैरिया : पड़ोस की रहने वाली एक युवती के साथ छेड़खानी की शिकायत मिलने पर आरोपित के घर पूछताछ करने गये भाजपा नेता सुरेंद्र साह (50) से मारपीट की गयी. उनपर पथराव किया गया. सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गयी. घटना बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया टांड गांव की है. मामले […]

विज्ञापन

बैरिया : पड़ोस की रहने वाली एक युवती के साथ छेड़खानी की शिकायत मिलने पर आरोपित के घर पूछताछ करने गये भाजपा नेता सुरेंद्र साह (50) से मारपीट की गयी. उनपर पथराव किया गया. सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गयी. घटना बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया टांड गांव की है.

मामले में पुलिस ने आरोपित युवक समेत उसके परिवार के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया है. परिजनों से बयान के आधार पर पुलिस एफआईआर करने में जुट गयी है. वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता सुरेंद्र साह को गांव की एक युवती के साथ छेड़खानी की शिकायत मिली थी. छेड़खानी का आरोप इसी गांव के विजेंद्र सिंह के पुत्र सुशांत सिंह (28) पर लगा था.

शिकायत मिलने पर सुरेंद्र साह इस बात को पूछने के लिए गुरुवार को सुशांत के घर गये, जहां बातों ही बातों में विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज तक की नौबत आ गयी. आरोप है कि इसी दौरान मारपीट हो गयी और आरोपित परिवार की ओर से पथराव किया जाने लगा. इससे एक पत्थर सुरेंद्र के सिर पर लगा और वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़े. बेहोशी की हालत में उन्हें इलाज के लिए एमजेके अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी.

इस मामले में मृतक के परिजनों ने सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि मृतक के परिवार ती तरफ से बयान दर्ज कराया गया है. बयान आते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी. फिलहाल आरोपित सुशांत सिंह समेत संदीप कुमार, विजेंद्र सिंह, सुमन देवी व पूनम देवी को हिरासत में ले लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन