अगलगी में पांच घर सहित गुमटी जल कर राख

Updated:
विज्ञापन

रामनगर/ठकराहा : रामनगर प्रखंड के खटौरी पंचायत के जुड़ा पकड़ी गांव में अगलगी की घटना में चार लोगों का घर जल गया. ग्रामीणों की मानें तो बीते गुरुवार की रात में अचानक आग लग गयी. जिसमें कई घर जलकर राख हो गया. वहीं घर में रखे गया कपड़ा, अनाज, बर्तन आदि आग की भेंट चढ़ […]

विज्ञापन

रामनगर/ठकराहा : रामनगर प्रखंड के खटौरी पंचायत के जुड़ा पकड़ी गांव में अगलगी की घटना में चार लोगों का घर जल गया. ग्रामीणों की मानें तो बीते गुरुवार की रात में अचानक आग लग गयी. जिसमें कई घर जलकर राख हो गया. वहीं घर में रखे गया कपड़ा, अनाज, बर्तन आदि आग की भेंट चढ़ गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अगलगी की घटना में भोला राय, घूरन राय, हरिनारायण राय, नरेश यादव का घर जलने की सूचना मिली है. वहीं अगलगी की सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय अंचल प्रशासन को दी गयी. जिसके बाद संबंधित राजस्व कर्मी राजकुमार प्रसाद मौके पर पहु��चकर मामले की जांच की. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अंचलाधिकारी को जांच प्रतिवेदन सौंपा जायेगा. उधर अंचलाधिकारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है.

जिसके आलोक में वे स्वयं जांच कर रहे है. उन्होंने बताया कि चार व्यक्तियों का घर जला है. जिसमें भोला राय, घूरन राय, नरेश यादव व हरिनारायण शामिल हैं. आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली राशि पीड़ित परिवारों को उपलब्ध करायी जायेगी. ठकराहा प्रतिनिधि के अनुसार बीती रात थाना क्षेत्र के मोतीपुर में अचानक आग लगने से एक गुमटी दुकान व एक घर जलकर राख हो गया.

पीड़ित हरमुन यादव ने बताया कि रात्रि में सोये थे. नींद खुली तो देखा कि उसके घर से आग की लपट निकल रही है. हो हल्ला करने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए. ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक घर के साथ बगल में रखा गुमटी व हजारों सामान जल कर राख हो गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन