गवाही देकर लौट रही पत्नी को पति ने मारा चाकू, जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
ससुर को भी बनाया है आरोपित बेतिया : परिवार न्यायालय में गवाही देकर लौट रही पत्नी को इसके पति ने चाकू से मारकर घायल कर दिया है. घटना शहर के मोहर्रम चौक की है. मामले में पुलिस ने पीड़िता अंजली देवी के आवेदन पर उसके पति व ससुर समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर ली […]
विज्ञापन
ससुर को भी बनाया है आरोपित
आपके शहर में
विज्ञापन
बेतिया : परिवार न्यायालय में गवाही देकर लौट रही पत्नी को इसके पति ने चाकू से मारकर घायल कर दिया है. घटना शहर के मोहर्रम चौक की है. मामले में पुलिस ने पीड़िता अंजली देवी के आवेदन पर उसके पति व ससुर समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. अंजली मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत परसाईन की रहने वाली हैं. घायल अवस्था में इलाज के लिए उसे एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मामले में अंजली ने पति नीरज कुमार साह, धर्मेंद्र सा स्वरूप सहित तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस को दिए बयान में अंजली ने बताया है कि वह परिवार न्यायालय के केस में गवाही देने के बाद अपने पिता बिरेंद्र साह के साथ लौट रही थी. जैसे ही वह मोहर्रम चौक के समीप पहुंची, वहां आरोपी आ गए. वे उससे गाली-गलौज करने लगे. उसके ससुर भरत साह ने उसे पकड़ लिया. इसी दौरान उसका पति नीरज चाकू से उसके सर पर प्रहार कर दिया. जिससे वह जख्मी हो गयी. आरोपितों ने उसकी पिटाई कर सोने की चेन, मंगलसूत्र और परिवार न्यायालय से मिले 45 सौ रुपये निकाल लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन