बेतिया : बाघिन ने नीलगाय को मारा डर से घरों में दुबके ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पंडई नदी के पास पहुंचा बाघ गौनाहा (बेतिया) : बाघिन की ओर से लगातार घटनाओं को अंजाम देने की खबरों व उसके आतंक से इलाके में सनसनी फैल गयी है. रतनी व मनीटोला गांव के ग्रामीणों ने बताया है कि शुक्रवार की देर रात में रतनी गांव के पास बाघिन ने एक […]

विज्ञापन
शनिवार की सुबह पंडई नदी के पास पहुंचा बाघ
गौनाहा (बेतिया) : बाघिन की ओर से लगातार घटनाओं को अंजाम देने की खबरों व उसके आतंक से इलाके में सनसनी फैल गयी है. रतनी व मनीटोला गांव के ग्रामीणों ने बताया है कि शुक्रवार की देर रात में रतनी गांव के पास बाघिन ने एक नीलगाय को मारा दिया है.
इसके बाद शनिवार को सुबह के पांच बजे पंडई नदी में बाघिन का गर्जना सुन नदी में शौच के लिए गये लोग भाग खड़े हुए. ग्रामीणों की मानें तो बाघिन ने इतनी जोर से गर्जना की कि पंडई नदी के किनारे बसे रतनी व मनीटोला के गांव के लोग दहशत में आ गये. बाघिन ने मंगलवार को भोर में भी एक नीलगाय को मार दिया था.
हरपुर गांव के लोगों का कहना है कि दो-दो बाघ एक साथ हड़बोड़ा नदी के किनारे चहलकदमी करते देखे जा रहे हैं. इससे हरपुर सहित आसपास गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. बाघ के इस आतंक से लोगों के बीच काफी डर है. लोगों का रात में घर से निकलना दुश्वार हो गया है.
सुबह-शाम खेत-खलिहान में जाना ग्रामीणों के लिए काफी समस्या बन गयी है. इधर वन क्षेत्र पदाधिकारी मो अफसर का कहना है कि बाघ को जंगल में पहुंचाने के लिए वनकर्मी लगे हुए हैं. वनकर्मियों की गश्ती जारी है. लेकिन जब तक उनके छिपने के लिए गन्ना है, तब तक उन्हें भगा पाना बड़ा मुश्किल साबित हो रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन