पांच बच्चों के पिता ने शादी के नाम पर दो सप्ताह तक युवती का किया यौन शोषण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2018 10:06 AM
बेतिया : जिला के नौतन खुर्द पंचायत के सेमरावृत गांव में एक पांच बच्चों के पिता ने मैनाटांड थाना क्षेत्र के बास्टा गांव की बीस वर्षीय युवती से निकाह तो किया फिर घर पत्नी को आते ही परिवार वालों की पिटाई के भय से दो सप्ताह के बाद छोड़ दिया. पीड़िता इस घटना के बाद […]
बेतिया : जिला के नौतन खुर्द पंचायत के सेमरावृत गांव में एक पांच बच्चों के पिता ने मैनाटांड थाना क्षेत्र के बास्टा गांव की बीस वर्षीय युवती से निकाह तो किया फिर घर पत्नी को आते ही परिवार वालों की पिटाई के भय से दो सप्ताह के बाद छोड़ दिया. पीड़िता इस घटना के बाद कार्रवाई के लिए न्यायालय से लेकर थाना तक का चक्कर लगा रही है. मझौलिया थाना क्षेत्र के सेमरावृत गांव निवासी पचपन वर्षीय खलील अंसारी ने पिछले एक माह पूर्व मैनाटांड के बास्टा निवासी एक युवती से घर वालों के बगैर जानकारी से साठी मदरसा में निकाह कर लिया. युवती ने बताया कि निकाह से पहले खलील ने अपनी पत्नी की मृत्यु होने और दो छोटे बच्चों की परवरिश की बात कही थी.
इधर परिवार में कलह को लेकर खलील ने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया था. कुछ दिनों बाद जब मामला शांत हुआ तो पत्नी ने ससुराल आने की बात कही. जिस पर पति ने इन्कार कर दिया. इस दौरान खलील ने पीड़िता के साथ दस दिनों अधिक समय तक यौन शोषण करता रहा. वहीं, सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता आरोपित के खिलाफ मझौलिया थाने में एक आवेदन देकर दौड़ लगा रही हैं. लेकिन, अब तक इस घटना की अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










