पश्चिमी चंपारण : आग से 11 घर जले, दर्जनों मवेशियों की मौत

Updated:
विज्ञापन

बेतिया (पश्चिमी चंपारण) : बेतिया थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में बीती रात महादलित बस्ती में अगलगी की घटना में 11 घर जलकर राख हो गए. इसमें दर्जनों मवेशियों के जलकर मरने की सूचना है. घटना में घर में रखे, अनाज, कपड़े व बर्तन आदि सब जलकर खाक हो गये. आग लगने का कारण मवेशी […]

विज्ञापन

बेतिया (पश्चिमी चंपारण) : बेतिया थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में बीती रात महादलित बस्ती में अगलगी की घटना में 11 घर जलकर राख हो गए. इसमें दर्जनों मवेशियों के जलकर मरने की सूचना है. घटना में घर में रखे, अनाज, कपड़े व बर्तन आदि सब जलकर खाक हो गये. आग लगने का कारण मवेशी के पास जलाया गया अलाव बताया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीओ धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, बीडीओ मिथिलेश कुमार, सअनि अनिल कुमार सिंह, पंचायत के मुखिया उदय कुंवर वहां पहुंचे. तत्काल फायर बिग्रेड मंगाया गया और ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. लोगों ने बताया कि अगर तत्काल ग्रामीणों ने सहयोग नहीं किया होता तो अब तक विनाशलीला काफी बड़ा होता है और लगभग एक सौ घर आग की चपेट में आ जाते.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन