चोरी के आरोप में बच्चों को रस्सी में बांध कर पीटा
बगहा : पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में भीड़ का तालिबानी चेहरा देखने को मिला है. उग्र भीड़ ने नाबालिग बच्चों की पिटाई की है. मोबाइल चोरी के आरोप में मासूम बच्चों की पिटाई का एक साथ दो मामला प्रकाश में आया है. एक घटना पठखौली थाना क्षेत्र के नरवल बरवल गांव की है. जब […]
बगहा : पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में भीड़ का तालिबानी चेहरा देखने को मिला है. उग्र भीड़ ने नाबालिग बच्चों की पिटाई की है. मोबाइल चोरी के आरोप में मासूम बच्चों की पिटाई का एक साथ दो मामला प्रकाश में आया है. एक घटना पठखौली थाना क्षेत्र के नरवल बरवल गांव की है. जब कि दूसरी घटना ठकराहा थाना क्षेत्र के जगीरहा गांव की है.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नरवल बरवल मिलन चौक पर मनोज पटवा की जेनरल स्टोर दुकान में चोरी के करते दो मासूमों को पकड़ा गया, जिनकी उम्र 10 वर्ष है. पकड़े गए बच्चों को चोरी के आरोप में एक ही रस्से में बांध कर रखा गया और उसकी पिटायी की गयी. मुखिया पति और पुलिस भी भीड़ के सामने तमाशबीन बनी रही. बाद में पुलिस दोनों बच्चों को छुड़ाकर अपने साथ पठखौली ओपी लायी.
दूसरी घटना ठकराहा थाना क्षेत्र के जगीरहा गांव की है जहां मोबाइल चोरी के आरोप में मासूम बच्चों को खंभे में बांध कर पिटायी की. बच्चे को सरपंच के पास ले जाया गया. जहां, उसने मोबाइल चोरी के आरोपी बच्चे को 19 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया. ठकराहा थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए