ट्रैक पर पहले से खड़ा था इंजन, टकराने से बची सप्तक्रांति

Updated at : 31 Aug 2018 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक पर पहले से खड़ा था इंजन, टकराने से बची सप्तक्रांति

नरकटियागंज : आनंद विहार से मुजफ्फरपुर को जानेवाली सप्तक्रांति 12558 सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहले से इंजन खड़ा था. बावजूद इसके सप्तक्रांति सुपरफास्ट को सिग्नल दे दिया गया. इसे देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, चालक ने सूझबूझ से कुछ दूर पर ही […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : आनंद विहार से मुजफ्फरपुर को जानेवाली सप्तक्रांति 12558 सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहले से इंजन खड़ा था. बावजूद इसके सप्तक्रांति सुपरफास्ट को सिग्नल दे दिया गया. इसे देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, चालक ने सूझबूझ से कुछ दूर पर ही ट्रेन खड़ी कर दी. इससे ट्रेन पहले से खड़े इंजन से टकराने से बच गयी. समस्तीपुर के सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने मामले की जांच सौंप दी है. इसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है.

बताया जाता है कि नरकटियागंज जंक्शन से रक्सौल को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का टाइम हो गया था. लिहाजा उसमें जोड़ने के लिए इंजन को ट्रैक संख्या दो पर खड़ा किया गया था. इसी बीच सप्तक्रांति सुपरफास्ट के आने का टाइम हो गया. रेल अधिकारियों ने इसी ट्रैक पर सप्तक्रांति को इन करा दिया. ट्रेन के इन करते ही जंक्शन पर अफरातफरी मच गयी. सप्तक्रांति के चालक ने सूझ बूझ से काम लिया. ट्रेन को खड़े इंजन से कुछ दूरी पर रोक दिया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. लेकिन, काफी देर तक जंक्शन पर अफरा तफरी मची रही. एसएस लालबाबू राउत ने बताया कि नरकटियागंज में रेल ट्रैक खाली नहीं था, इसलिए प्लेटफॉर्म पर सप्तक्रांति की एंट्री करायी गयी. यह एक सामान्य प्रक्रिया है. वहीं, सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला काफी गंभीर है. इसकी जांच करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन