दुकान से घर लौट रहे वेल्डिंग मिस्री को चाकू मार बाइक लूटी

Updated:
विज्ञापन

बेतिया : दुकान से घर लौट रहे वेल्डिंग मिस्री को चाकू मार उसकी बाइक लूट ली गई. वारदात शहर के उतरवारी पोखरा के समीप सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे की है. घायल मिस्री बसवरिया निवासी मोहम्म्द कमरान हुसैन (40) को एमजेके हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ […]

विज्ञापन

बेतिया : दुकान से घर लौट रहे वेल्डिंग मिस्री को चाकू मार उसकी बाइक लूट ली गई. वारदात शहर के उतरवारी पोखरा के समीप सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे की है. घायल मिस्री बसवरिया निवासी मोहम्म्द कमरान हुसैन (40) को एमजेके हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पंकज रावत मौके पर पहुं मामले का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शीघ्र ही सभी को पकड़ लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
एमजेके हॉस्पिटल में भर्ती बसवरिया निवासी कमरान ने बताया कि वह छावनी के अख्तर मिस्त्री के यहां वेल्डिंग का काम करता है. सोमवार की रात में काम खत्म कर चावल खरीद अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान उत्तरवारी पोखरा के समीप चावल बोरी से गिरने लगा. तब वह बाइक रोक कर एक दुकान पर रस्सी लेने चला गया. रस्सी लेकर बाइक के पास लौटा तो अपराधियों ने उसे चाकू मार दिया. वह घायल हो कर जान बचाने के लिए भागने लगा. अपराधियों ने कुछ देर बाद पीछा करना छोड़ दिया. बाद में मुहल्ले के लोगों ने उसे एमजेके अस्पताल पहुंचाया.
शहर के उतरवारी पोखरा के समीप का मामला, पुलिस मामले की जांच में जुटी
घायल को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, मौके पर पहुंचे एसडीपीओ
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन