ब्लेड मार उचक्कों ने महिला के 25 हजार लूटे

Updated at : 08 Sep 2017 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
ब्लेड मार उचक्कों ने महिला के 25 हजार लूटे

मझौलिया : बैंक से पैसे लेकर आ रही महिला से उचक्कों ने 25 हजार रुपये लूट लिये. घटना मझौलिया थाने के समीप स्थित चीनी मिल लॉरी गेट की है. सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, बखरिया पंचायत के कुर्मी टोला निवासी मैनेजर प्रसाद की पत्नी गुमा देवी गुरूवार को मझौलिया […]

विज्ञापन

मझौलिया : बैंक से पैसे लेकर आ रही महिला से उचक्कों ने 25 हजार रुपये लूट लिये. घटना मझौलिया थाने के समीप स्थित चीनी मिल लॉरी गेट की है. सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, बखरिया पंचायत के कुर्मी टोला निवासी मैनेजर प्रसाद की पत्नी गुमा देवी गुरूवार को मझौलिया आयी थी. इनके साथ इनका 10 साल का बेटा वीरेंद्र कुमार भी साइकिल से आया था.

यहां एसबीआई से 25 हजार रुपये निकालने के बाद गुमा देवी ने पैसा झोले में रखकर साइकिल में टांग दिया. नया टेंपों स्टैंड के पास स्थित एक दुकान पर वह सामान लेने चली गयी. इसी दौरान बाइक से आये उचक्कों ने ब्लेड मार पैसों से भरा झोला उड़ा लिया और फरार हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन