एबीवीपी ने मैिट्रक व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

बेतिया : स्थानीय एमजेके कलेज में मैट्रिक एवं इंटर में प्रथम श्रेणी से पास छात्र एवं छात्राओं के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राहुल पांडे ने की. कार्यक्रम का उद्घाटन पत्रकार अनिल तिवारी, विद्यार्थी परिषद के विश्व विद्यालय प्रमुख नीरज कुमार, विद्यार्थी परिषद के जिला […]
बेतिया : स्थानीय एमजेके कलेज में मैट्रिक एवं इंटर में प्रथम श्रेणी से पास छात्र एवं छात्राओं के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राहुल पांडे ने की. कार्यक्रम का उद्घाटन पत्रकार अनिल तिवारी, विद्यार्थी परिषद के विश्व विद्यालय प्रमुख नीरज कुमार, विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख अरुण कुमार दत्त, प्रो़ फैयाज अहमद, नगर उपाध्यक्ष शंकर यादव आदि ने किया.
प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अनिल तिवारी ने कहा कि आज बिहार शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है, इसके बावजूद भी यहां के छात्र एवं छात्राएं काफी होनहार है. और इनका मनोबल बढ़ाना हम अपना कर्तव्य मानते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




