अरेराज में मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या

Author Shaurya Punj|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

संग्रामपुर के पचभिरवा गांव में मासूम की गला दबा हत्या की गयी है. मृत बच्ची की मां ने बड़ी गोतनी पर मासूम बच्ची की गल्ला दबाकर हत्या कर शव को घर के पीछे गढ़े में फेकने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

अरेराज : संग्रामपुर के पचभिरवा गांव में मासूम की गला दबा हत्या की गयी है. मृत बच्ची की मां ने बड़ी गोतनी पर मासूम बच्ची की गल्ला दबाकर हत्या कर शव को घर के पीछे गढ़े में फेकने का आरोप लगा है.

इधर, मामले में थानेदार पर हत्या का मामला दर्ज नहीं कर आपदा से चार लाख रुपया दिलवाने का लालच देकर डूबने से मौत का मामला बनाने का पीड़िता ने आरोप लगाया. पीड़िता ने कहा कि थानेदार ने हत्या का केस करने पर उल्टे केस में फंसने की धमकी भी दी. घटना होली के दिन का संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पचभिरवा गांव का बताया जा रहा है. बुधवार को मृतक मासूम बच्ची के शव को मलाही थाना क्षेत्र के ममरखा में ननिहाल में दाह संस्कार की गयी. पीड़िता संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पचभिरवा निवासी संजीव चौबे की पत्नी अंशु देवी ने बताया कि मंगलवार को होली के दिन मायके जाने को तैयार थी. इतने में बड़ी गोतनी ने दो वर्षीय बच्ची परी को गोदी में लेकर खेलाने के बहाने गल्ला दबाकर हत्या कर के घर के पीछे चापाकल के पानी के गढ़े में फेंक दिया गया. मायके जाने के लिए जब तैयार होकर दंपती बच्ची को खोजने लगे, तो बच्ची आसपास में कहीं नहीं मिली. जब पीड़िता रोने लगी, तब गोतनी ने घर के पीछे देखने के लिए बोलकर घर छोड़ भाग गई. पत्नी के कहने पर गोतनी के पति ने ही शव को घर के पीछे से उठाकर लाया.

सूचना पर पहुचीं संग्रामपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए थाना पहुची .मृत बच्ची के नाना श्रवण तिवारी ने बताया कि जब सूचना पर संग्रामपुर थाने की पुलिस पर पहुची, तो थाना प्रभारी द्वारा हत्या का केस नहीं करने का दबाव बनाया गया .वहीं, डूबने के केस बनाने पर आपदा से चार लाख की राशि दिलवाने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया. इधर, संग्रामपुर थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पर घटना स्थल पर पहुचने पर ग्रामीणों द्वारा डूबकर मौत होने की बात बतायी गई. परिजनों द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है. मृतक बच्ची के शरीर पर कोई निशान नहीं पाया गया. परिजनों द्वारा हत्या की कोई बात नहीं बतायी गई. आवेदन मिलने पर प्रथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी .

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन