पूर्वी चंपारण के दो छात्र एक छात्रा वाराणसी गंगा नदी में डूबे, एक का शव बरामद, दो की अभी भी तलाश जारी…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Aug 2024 10:05 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

East champaran News: पूर्वी चंपारण के दो छात्र और एक छात्रा वाराणसी में गंगा नदी में डूब गए हैं. एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया, जबकि एक छात्र व छात्रा अभी भी लापता हैं. दोनों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

East champaran News: पूर्वी चंपारण के दो छात्र और एक छात्रा वाराणसी में गंगा नदी में डूब गए हैं. एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया, जबकि एक छात्र व छात्रा अभी भी लापता हैं. दोनों की तलाश जारी है. यह हादसा शनिवार रात करीब एक बजे के आसपास की बताई जा रही है. मृतक वैभव कुमार शहर के चांदमारी मोहल्ला के सत्यप्रकाश सिंह का पुत्र है. उसका शव बरामद कर लिया गया है.

वहीं, चांदमारी के मनोज सिंह के पुत्र 22 वर्षीय ऋषि कुमार व रक्सौल की 21 वर्षीय सोना कुमारी की खोज जारी है. दोनों के खोजबीन में जिला पुलिस, लंगा थाने की पुलिस व एनडीआरएफ की टीम लगी है, लेकिन रविवार रात तक लापता दोनों छात्र-छात्रा नहीं मिल पाए. उनके जिंदा होने की उम्मीद भी कम है.

पुलिस ने घरवालों को दी सूचना

बता दें कि लंका थाने की पुलिस ने वैभव के पास से बरामद मोबाइल से परिजनों का नंबर पता किया. वहीं, उसके अन्य दोस्तों से ऋषि व सोना के परिजनों का नंबर लिया, उसके बाद तीनों के परिजनों को घटना की सूचना दी. खबर मिलते ही सत्यप्रकाश व मनोज सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ वाराणसी के लिए रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें: आरा में दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में एक शिक्षक की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल…

वैभव की मौत से उसकी मां अभी भी है अनजान

इधर, वैभव की मौत से उसकी मां रंजू देवी अनजान है. उन्हें सिर्फ इतना बताया गया है कि वैभव नदी में डूब गया है. उसकी खोजबीन जारी है. वह बार-बार लोगों से एक ही सवाल पूछ रही है कि वैभव मिला की नहीं. लेकिन उनके सवालों का जवाब देने की हिम्मत किसी के पास नहीं थी. जब से वैभव के डूबने की खबर मिली है, तब से पानी का एक बूंद भी उनके हलक से नीचे नहीं गया. रिश्तेदार सहित आसपास के लोग उन्हें ढांढस बांधन में लगे हैं. दूरभाष पर प्रभात खबर से बातचीत में सत्यप्रकाश ने रुंधे कंठ से सिर्फ इतना बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है.

आखिर तीनों दोस्त कैसे डूबे?

वैभव व ऋषि को जयपुर जाना था. दोनों शनिवार को घर से निकले. पहले पटना गए, रक्सौल की सोना वहां फिजियोथेरेपी की पढ़ाई करती थीं. उसे बीएचयू में फिजियोथेरेपी से संबंधित कुछ जानकारी लेनी थी. वहीं, पटना के ही तीन और छात्र भी उनके साथ वाराणसी के लिए निकले. रात करीब 10.30 बजे उनकी ट्रेन वाराणसी पहुंची. सुबह पांच बजे वैभव व ऋषि का जयपुर के लिए ट्रेन थी. इसलिए सभी सोए नहीं. खाना खाकर टहलने गंगा नदी किनारे चले गए, जहां सोना जेटी पर गई, जेटी से उसका पैर फिसल गया और गंगा नदी में गिर गई. उसे बचाने के लिए वैभव व ऋषि भी नदी में छलांग लगा दी. तीनों डूब गए.

चंपाई सोरेन फिर कोलकाता के रास्ते जा रहे हैं दिल्ली, क्या है रणनीति

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन