ePaper

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा बनीं ‘सोनालिका ट्रैक्टर’! बिहार में फर्जी डोमिसाइल सर्टिफिकेट से मचा हड़कंप

Updated at : 29 Jul 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की फोटो से बना फर्जी निवस प्रमाण पत्र

Bihar News: भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा बनीं ‘सोनालिका ट्रैक्टर’, मां का नाम दर्ज हुआ ‘कार देवी’ और पिता ‘स्वराज ट्रैक्टर’! मोतिहारी में फर्जी निवास प्रमाण पत्र की इस नई स्क्रिप्ट ने प्रशासन को चौंका दिया है. डॉग बाबू के बाद अब 'ट्रैक्टर बाबू' ने मचाया बवाल.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में सरकारी कागजातों की सुरक्षा और सत्यापन प्रणाली की पोल एक बार फिर खुल गई है. इस बार पूर्वी चंपारण के कोटवा अंचल कार्यालय में ‘सोनालिका ट्रैक्टर’ नाम से फर्जी निवास प्रमाण पत्र का आवेदन सामने आया है, जिसमें भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की तस्वीर का दुरुपयोग किया गया.

आवेदन में पिता का नाम ‘स्वराज ट्रैक्टर’ और माता का नाम ‘कार देवी’ दर्ज किया गया था. यह मामला तब उजागर हुआ जब अंचल कार्यालय के कर्मियों को दस्तावेज़ में कुछ असामान्य लगा और उन्होंने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी.

कोटवा कार्यालय में मचा हड़कंप, पुलिस जांच शुरू

जैसे ही मामले की भनक अधिकारियों को लगी, कोटवा अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया कि आवेदन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तैयार किया गया है. अंचलाधिकारी ने तत्काल पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद कोटवा थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर फ्रॉड और सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई. आवेदक की पहचान की जा चुकी है और उसका IP एड्रेस ट्रैक किया जा रहा है.

जिलाधिकारी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जांच में जो भी कर्मचारी या डाटा एंट्री ऑपरेटर दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: मोबाइल ठीक कराने निकली नाबालिग दरिंदों की शिकार बनी, गायब छात्रा झाड़ी में बेहोश मिली

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन