गोविंदगंज में सनकी ने बेटी व पत्नी को बेरहमी से पीट कर घर से निकाला

Updated at : 20 Mar 2017 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
गोविंदगंज में सनकी ने बेटी व पत्नी को बेरहमी से पीट कर घर से निकाला

मोतिहारी : गोविंदगंज थाना के सरेया गांव में एक सनकी ने परिवार वालों के साथ मिल कर पत्नी व पुत्री को बेरहमी से पीट घायल कर दिया. वहीं पुत्री की शादी के लिए रखा कैश व आभूषण छीन दोनों को घर से निकाल दिया. घायल कलीया देवी व उसकी पुत्री रेखा कुमारी को इलाज के […]

विज्ञापन

मोतिहारी : गोविंदगंज थाना के सरेया गांव में एक सनकी ने परिवार वालों के साथ मिल कर पत्नी व पुत्री को बेरहमी से पीट घायल कर दिया. वहीं पुत्री की शादी के लिए रखा कैश व आभूषण छीन दोनों को घर से निकाल दिया. घायल कलीया देवी व उसकी पुत्री रेखा कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना को लेकर रेखा कुमारी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि शनिवार की शाम उसके पिता अमर महरा बाजार से घर आते ही मां के साथ मारपीट करने लगे. विरोध करने पर पिता के साथ संतोष राम व सूरत राम ने मिलकर दोनों को बेरहमी से पीटा. शादी के लिए रखा 15 हजार कैश व आभूषण छीन घर से निकाल दिया. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए गोविंदगंज थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन