मानसिक रोग के संबंध में दी गयी जानकारी

मोतिहारी : राष्ट्रीय मानसिक कार्यक्रम के तहत गोपाल साह उच्च विद्यालय में 200 बच्चों को मानसिक रोग के संबंध में बताया गया. डा हेमंत कुमार ने मानसिक रोग क्या है और इसका क्या ईलाज हो सकता है के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बाते भी मानसिक रोग के द्योतक है. यह बीमारी लाइलाज […]
मोतिहारी : राष्ट्रीय मानसिक कार्यक्रम के तहत गोपाल साह उच्च विद्यालय में 200 बच्चों को मानसिक रोग के संबंध में बताया गया. डा हेमंत कुमार ने मानसिक रोग क्या है और इसका क्या ईलाज हो सकता है के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बाते भी मानसिक रोग के द्योतक है. यह बीमारी लाइलाज नहीं है. स्वास्थ्य सोंच रखे, काम को कल पर न छोड़े, व्यायाम करें, हमेशा अच्छा सोंचे. वहीं डा एकता ने कहा कि बच्चों को एक ही समय दो विषय नहीं
पढ़ाना चाहिए और हमेशा साकारात्मक सोच रखें. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मदन प्रसाद ने की. जबकि आगत अतिथियों का स्वागत रंजन बनर्जी ने की. मौके पर मनोचिकित्सा विभाग के राजनाथ दास, अवधेश कुमार, शिक्षक महमद एजाज, रविंद्र राम आदि ने अपने-अपने विचार रखें. कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार तिवारी ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




