सांसद रमा ने किया ढाका व मधुबन का दौरा

मोतिहारी : शिवहर सांसद रमा देवी अपने संसदीय क्षेत्र पूर्वी चम्पारण के एक दिवसीय दौरा में ढाका, मधुबन विधानसभा में कई निर्धारित कार्यक्रम में शिरकत की. सांसद हरनाथपुर व दुबहां ग्राम में पूर्व मुखिया किशोरी ठाकुर एवं पूर्व मुखिया अशोक सिंह के यहां मां के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुई. अपने एक दिवसीय, कार्यक्रम में […]
मोतिहारी : शिवहर सांसद रमा देवी अपने संसदीय क्षेत्र पूर्वी चम्पारण के एक दिवसीय दौरा में ढाका, मधुबन विधानसभा में कई निर्धारित कार्यक्रम में शिरकत की. सांसद हरनाथपुर व दुबहां ग्राम में पूर्व मुखिया किशोरी ठाकुर एवं पूर्व मुखिया अशोक सिंह के यहां मां के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुई. अपने एक दिवसीय, कार्यक्रम में सांसद ने क्षेत्र के लोगों की बाते सुनी,
समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की. सांसद ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य के विषय में उपस्थित लोगों से बताया. कोई भी विकास काय्र में गुणवत्ता व निर्धारित समय सीमा पर कार्य पूरा करे. इस पर समझौता नहीं होगा. नोटबंदी पर बोलते हुए सांसद ने कहा देश की सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार है, पड़ोसी देश नकली नोट के जरिये अपना काला कारोबार भारत में चला रहे है, भारत की जनता कठिनाइयों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




