कोटवा में पिस्तौल के बट से मार किया घायल

Updated at : 23 Oct 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
कोटवा में पिस्तौल के बट से मार किया घायल

मोतिहारी : कोटवा बाजार में दवा व सब्जी खरीदने आये अर्जुन मुखिया पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. कनपट्टी पर पिस्तौल सटा जान मारने की धमकी दी. विरोध करने पर पिस्तौल के बट से मार सिर फोड़ दिया गया. घटना शुक्रवार शाम की है. घायल अर्जुन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा […]

विज्ञापन

मोतिहारी : कोटवा बाजार में दवा व सब्जी खरीदने आये अर्जुन मुखिया पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. कनपट्टी पर पिस्तौल सटा जान मारने की धमकी दी. विरोध करने पर पिस्तौल के बट से मार सिर फोड़ दिया गया. घटना शुक्रवार शाम की है. घायल अर्जुन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वह कल्याणपुर खास गांव का रहने वाला है.

उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर चार-पांच आरोपित किया है.

उसने पुलिस को बताया है कि कोटवा बाजार दवा व सब्जी खरीदने गया था. इस दौरान उक्त आरोपियों ने बाइक घेर ली. रामबालक ने खुद को रंगदार बताते हुए कनपट्टी पर पिस्तौल तान दिया, उसके बाद बेरहमी से पीट घायल कर दिया. पॉकेट से 31 सौ नकद छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन