सिविल सर्जन को दिया प्रपत्र क गठित करने का आदेश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एसडीओ व डीएसपी करेंगे जांच सदर अस्पताल के डीएस पर होगी कार्रवाई मोतिहारी : सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मनोज कुमार पर प्रपत्र क गठित करने का आदेश सिविल सर्जन डॉ प्रशांत कुमार को दिया है.उपाधीक्षक डॉ मनोज पर बलुआ के किराना व्यवसायी महेंद्र साह के सांप काटने पर हुई मौत के मामले में मृत्यु […]
विज्ञापन
एसडीओ व डीएसपी करेंगे जांच
सदर अस्पताल के डीएस पर होगी कार्रवाई
मोतिहारी : सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मनोज कुमार पर प्रपत्र क गठित करने का आदेश सिविल सर्जन डॉ प्रशांत कुमार को दिया है.उपाधीक्षक डॉ मनोज पर बलुआ के किराना व्यवसायी महेंद्र साह के सांप काटने पर हुई मौत के मामले में मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं देने व विभागीय आदेशों की अवहेलना करने सहित कई गंभीर आरोप है.उनपर लगे आरोपों की जांच के लिए एसडीओ व डीएसपी को जांच कर प्रतिवेदन देने का आदेश दिया है.
कहा है कि मरीजों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना काफी गंभीर विषय है और ऐसे कार्रवाई तय है.जानकारी देते हुए डीएम श्री कुमार ने बुधवार को बताया कि पूर्व में भी डीएस डॉ मनोज के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी है और उसकी जांच की जा रही है.सांप काटने से हुई मौत के मामले अनुमंडल पदाधिकारी व डीएसपी संयुक्त रूप से गंभीरता से जांच करेंगे और प्रतिवेदन देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










