राहगीर को घायल कर 34 हजार लूटा

Updated at : 24 May 2016 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
राहगीर को घायल कर 34 हजार लूटा

मोतिहारी : कल्याणपुर थाना अंतर्गत ध्रुव पकड़ी समुदायिक भवन के पास बदमाशों ने साइकिल सवार राजेंद्र महतो को घायल कर 34 हजार पांच सौ रुपये लूट लिया. वह बासदेव छपरा गांव के रहने वाले हैं. भैंस खरीदने पूरन छपरा गांव गये थे. भैंस की कीमत अधिक होने से वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान […]

विज्ञापन

मोतिहारी : कल्याणपुर थाना अंतर्गत ध्रुव पकड़ी समुदायिक भवन के पास बदमाशों ने साइकिल सवार राजेंद्र महतो को घायल कर 34 हजार पांच सौ रुपये लूट लिया. वह बासदेव छपरा गांव के रहने वाले हैं. भैंस खरीदने पूरन छपरा गांव गये थे. भैंस की कीमत अधिक होने से वापस घर लौट रहे थे.

इस दौरान बदमाशों ने घेर लिया, उसके बाद मारपीट कर पैसा लूट लिया. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को ले उसने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने तुलसी साह, रामअवतार साह, जयप्रकाश साह, प्रदीप साह व रंजीत को आरोपित किया है. सभी ध्रुव पकड़ी के बताये जा रहे हैं. नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन को कल्याणपुर थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन