पंचायत चुनाव में नहीं चलेगी मुखिया की मनमानी

Updated at : 14 Apr 2016 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में नहीं चलेगी मुखिया की मनमानी

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के 405 पंचायतों में चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है. शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के व्यापक उपाये किये जा रहे हैं. उधर, प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही है कि चुनावी लाभ के लिए कई प्रखंडों में निवर्तमान एक दर्जन से अधिक मुखिया के द्वारा चापाकल लगाया जा रहा […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के 405 पंचायतों में चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है. शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के व्यापक उपाये किये जा रहे हैं. उधर, प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही है कि चुनावी लाभ के लिए कई प्रखंडों में निवर्तमान एक दर्जन से अधिक मुखिया के द्वारा चापाकल लगाया जा रहा है.

इस तरह के मामले बंजरिया, अरेराज, चिरैया, घोड़ासहन प्रखंडों से सामने आ रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार योजना स्वीकृत है जनवरी से पूर्व की है, लेकिन कार्य अब कराया जा रहा है. मजे की बात यह है कि बैक डेट में चेक काट वर्तमान तिथि में भुनाया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार अगर बैंक से निकासी तिथि की जांच की जाये तो वास्तविकता सामने आ जायेगी.

वहीं, इसके शिकायत पर डीएम अनुपम कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान पूर्व के स्वीकृत कार्य को करना नियम विरुद्ध है. इस तरह चापाकल लगाने व अन्य कार्य किये जाने की जांच की जायेगी. आवश्यकता हुई तो बैंक से निकासी तिथि की भी जांच की जायेगी .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन